Breaking News

Foto

अच्छे स्वास्थ्य के लिए खेल जरूरी- मन्नू सिंह

गाजीपुर। भदौरा क्षेत्र के गोड़सरा गांव में चल रहे फुटबॉल टूर्नामेंट में आज बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया और हौसला-आफजाई किया। शनिवार को कुर्रा बनाम गोड़सरा के बीच मैच हुआ। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने कहा कि खेल एक तरफ जहां स्वस्थ जीवन का आधार है वहीं दूसरी तरफ सद्भाव और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का कारक भी है। उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। न तो जीतने वाली टीम को बहुत ही घमंड होना चाहिए और न ही हारने वाली टीम को हताश होना चाहिए।

उन्होंने खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन की अपेक्षा की। साथ ही आयोजकों को कार्यक्रम के लिए बधाई दी। उन्होंने बताया कि सपा सरकार में खेलकूद को बढ़ावा देने के मकसद से क्षेत्र में ग्रामीण स्टेडियम पूर्व में बनाए गए थे। वर्तमान में जमानिया विधायक द्वारा 20-20 लाख रुपए का बजट मिर्चा, गहमर, उसिया और फुफुआंव के ग्रामीण स्टेडियम के मरम्मत हेतु दिया गया है।

उन्होंने कहा की जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। इस दौरान उदय प्रताप सिंह, ललटू सिंह, चंद्रभान सिंह, अकबर खान, अनिल यादव आदि लोग मौजूद रहे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें