ग़ाज़ीपुर। एम.जे.आर.पी. पब्लिक स्कूल, जगदीशपुरम (रौज़ा), गाज़ीपुर में भारत के महान संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के माननीय संस्थापक एवं पूर्व सांसद जगदीश सिंह कुशवाहा तथा प्रधानाचार्य सुदर्शन सिंह कुशवाहा द्वारा डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर संस्थापक ने डॉ. अंबेडकर के महान कार्यों एवं उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में समानता और शिक्षा का प्रसार करना चाहिए। वहीं प्रधानाचार्य ने डॉ. अंबेडकर के जीवन-वृत्त पर विस्तार से चर्चा करते हुए शिक्षा से वंचित लोगों को शिक्षित करने के उनके प्रयासों की सराहना की तथा सभी को इस कार्य को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्राथमिक प्रभारी हरि सिंह कुशवाहा, वरिष्ठ शिक्षक दिनकर सिंह, सुरेश प्रसाद चौरसिया, संजीव अग्रहरि, अर्जुन सिंह कुशवाहा, अनुपमा वर्मा, सरस्वती सिंह सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।
20 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






