गाजीपुर। पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल अशेषनाथ सिंह की तहरीर के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। गैंग का सरगना बिहार के भभुआ जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र के कुर्रा गांव का शुभम उर्फ राजू सिंह है। इस गिरोह का दूसरा सक्रिय सदस्य बक्सर जिले के रामपुर निवासी विनोद कुमार प्रजापति है। दोनों आरोपी 11 जून 2024 को जमानिया में 670 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किए गए थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी शातिर अपराधी हैं और इनके आतंक के कारण कोई भी व्यक्ति इनके खिलाफ गवाही देने का साहस नहीं करता। पुलिस को आशंका है कि जमानत पर छूटने के बाद भी ये अपनी अवैध गतिविधियां जारी रख सकते हैं। इसी को देखते हुए इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।
17 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






