ग़ाज़ीपुर। बलदेव श्रीधर नर्सिंग इंस्टिट्यूट भंवरहा, पांडेपुर राधे में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद पूर्व विधायक कालीचरण राजभर द्वारा ध्वजारोहण किया गया। उक्त अवसर पर संस्था के प्रबंध निदेशक डॉ वेद प्रकाश पांडेय ने कहा कि 26 जनवरी 1950 के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 15 अगस्त 1947 को देश स्वतंत्र हुआ, लेकिन 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ। इस दिन भारत के लोग "प्रजा" से "नागरिक" बने। इसी के साथ हमें अपनी धार्मिक स्वतंत्रता, निजी स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता जैसे मौलिक अधिकार मिले।कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रीति सिंह तथा समस्त शिक्षक गण उपस्थित रहे।
21 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






