ग़ाज़ीपुर। बिहार में आरजेडी और कांग्रेस की रैली में पीएम नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ की गई टिप्पणी पर विवाद बढ़ता जा रहा है। पीएम मोदी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह सिर्फ उनकी मां का ही नहीं, बल्कि देश की सभी माताओं, बहनों और बेटियों का अपमान है। उन्होंने कहा कि मां हमारा संसार और स्वाभिमान होती है। इस घटना के विरोध में गाजीपुर में महिला मोर्चा ने आक्रोश रैली निकाली। रैली लंका मैदान से शुरू होकर सरजू पांडे पार्क तक पहुंची। सैकड़ों महिलाओं ने इस रैली में हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि मां के अपमान को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। रैली में शामिल महिलाओं ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से सार्वजनिक माफी की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर माफी नहीं मांगी गई तो यह आंदोलन जिला मुख्यालय से आगे लखनऊ और दिल्ली तक ले जाया जाएगा।
20 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






