Breaking News

Foto

भाजपा नेता शोभनाथ यादव की माता का निधन: सामाजिक, राजनीतिक हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि; असम राज्यपाल भी आएंगे

गाज़ीपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राजनीति विज्ञान के पूर्व प्रोफेसर डॉ. शोभनाथ यादव की माता जी का निधन हो गया है। उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए सामाजिक, राजनीतिक और बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों का तांता लगा रहा। श्रद्धांजलि देने वालों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक रमेश, विभाग प्रचारक आदित्य, जिला प्रचारक गौरव और विभाग सह कार्यवाह डॉ. नागेंद्र सिंह शामिल थे। इनके अतिरिक्त, सहकारी ग्राम विकास बैंक उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष संतराज यादव और भाजपा जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी भी उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रोफेसर डॉ. सानंद सिंह, राम तेज पांडे, वरिष्ठ नेता नवीन अग्रवाल, लाल बहादुर यादव, गुडडू यादव, जितेंद्र सिंह, हीरा यादव, इंजीनियर विजय यादव, नरेंद्र पाठक, विधानसभा संयोजक श्रीकांत सिंह, प्रबंधक दिलीप पांडे, मंडल अध्यक्ष अंगद यादव (मेहनाजपुर), अंबिका यादव, अशोक पांडे, उपेंद्र सिंह, सचिन यादव और प्रबंधक उमेश यादव सहित बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। असम के राज्यपाल महामहिम लक्ष्मण आचार्य भी 14 नवंबर 2025 को दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें