Breaking News

Foto

गाजीपुर: अमितेश मिश्रा पर फायरिंग से सनसनी, एक हमलावर को ग्रामीणों ने पकड़ा

गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के तुलापट्टी उर्फ ब्राह्मणपुरा गांव में शुक्रवार सुबह बदमाशों द्वारा अमितेश मिश्रा पर फायरिंग की सूचना से सनसनी फैल गई। इस हमले में एक बदमाश को ग्रामीणों ने मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि दो अन्य फरार हो गए। अमितेश मिश्रा ने बताया कि वह अपने गांव में ही किसी के घर के बाहर अन्य लोगों के साथ बैठे थे। तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे। इनमें से दो बदमाश बाइक से उतरकर अमितेश पर फायरिंग करने लगे। बताया कि गोलीबारी के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पकड़े गए बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस उसे करंडा थाने में रखकर पूछताछ कर रही है। सीओ सिटी शेखर सेंगर ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गई। पकड़े गए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मामला पुरानी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। आगे की कार्यवाही की जा रही है। गौरतलब है कि अमितेश मिश्रा के भाई राजेश मिश्रा की भी पहले बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें