Breaking News

Foto

एएसपी सिटी और सभी क्षेत्राधिकारियों-थानाध्यक्षों ने किया रूट मार्च, संदिग्धों की चेकिंग

ग़ाज़ीपुर। छठ महापर्व के बाबत अपर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेंद्र एवं जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं सभी थानाध्यक्षों के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों में रूट मार्च किया गया। साथ ही आम जनमानस में शांति एवं सुरक्षा की भावना का संचार किया गया। भारी पुलिस फोर्स के साथ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में किए गए इस रूट मार्च के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की तलाशी ली गई। साथ ही यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों का चालान किया गया। पुलिस अफसरों द्वारा सभी से शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने की अपील की गई।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें