Breaking News

Foto

मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव इंडिया गठबंधन-पीडीए जीतेगा- अफजाल अंसारी

गाजीपुर। सांसद अफजाल अंसारी आज जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत सपना सिंह और जिला पंचायत सदस्यों के साथ बैठक में शामिल हुए। बैठक में विधायक डा. वीरेंद्र यादव, विधायक जैकिशन साहू, विधायक शोएब उर्फ मन्‍नू अंसारी, विधायक बेदी राम समेत प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में सदस्यों ने पिछली कार्रवाई की पुष्टि नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। बहुतायत संख्या में जिला पंचायत सदस्यों के विरोध के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने बैठक को आगे के लिए स्थगित कर दिया।

वही मीटिंग के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सपा सांसद अफजाल अंसारी ने मोहन भागवत के बयान पर कहाकि जब तक खुद बयान सुना न जाये तब तक प्रतिक्रिया देना मुनासिब नही है। अफजाल ने कहाकि आजकल आदमी बयान कुछ देता है, परोस किसी तरह दिया जाता है। सांसद अफजाल अंसारी ने कहाकि देश के आजादी की तारीख 15 अगस्त 1947 निश्चित है। जबकि भारत के गणतंत्र बनने की तारीख 26 जनवरी 1950 है। अफजाल ने कहाकि इन तिथियों को न घटाया जा सकता है,न बढ़ाया जा सकता है। अफजाल अंसारी ने कहाकि मूल मद्दों पर चर्चा न हो,इसलिए कंट्रोवर्सी के मुद्दे जन्म दिए जाते है। मीडिया से बातचीत करते हुए राहुल गांधी के इंडियन स्टेट से लड़ाई के बयान के सवाल पर अफजाल ने कहाकि इस मामले पर राहुल गांधी या कांग्रेस नेताओं से पूछिए। उनका क्या बयान है, उसके पीछे क्या तथ्य है,आगे पीछे गायब कर टिप्पणी ली जाये ये मुनासिब नही है। सैफ अली खान पर हमले के सवाल पर ने कहाकि ये चिंता का विषय है,कानून व्यवस्था का सवाल है,इसकी जांच हो रही है। सैफ अली खान की सुरक्षा को लेकर घोर लापरवाही हुई है। बातचीत के दौरान महाकुंभ में भीड़ के दावों के सवाल पर अफजाल अंसारी ने कहाकि महाकुंभ में 5 लाख से ज्यादा साधु,संत, महात्मा आस्था में साधना कर रहे है। महाकुंभ में लाखों नागा और बहुत से अखाड़े आये हुए हैं। अफजाल ने कहाकि ये महापर्व है, देश नही दुनिया के कोने कोने से लोग वहां आये हुए है। अफजाल ने कहाकि मैँ महाकुंभ में लोगों की संख्या को चिन्हित नही कर पाऊंगा, जितने लोग आ जाये कम है।सपा सांसद अफजाल अंसारी ने मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में इंडिया गठबंधन कि जीत का दावा भी किया। उन्होंने कहाकि मिल्कीपुर में इंडिया गठबंधन और पीडीए जीतेगा।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें