Breaking News

Foto

सड़क हादसे में तीन की मौत

गाजीपुर। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर शुक्रवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही गांव के तीन लोगों की मौत हो गई। मरदह थाना क्षेत्र के देवापुर मोड़ पर हुए इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान जंगीपुर थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी श्यामलाल राम (50 वर्ष), अच्छेलाल राम (35 वर्ष) और प्रदीप राम (27 वर्ष) के रूप में हुई है। राहगीरों ने तीनों को गंभीर हालत में सड़क पर पड़े देखा और मरदह पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, तीनों व्यक्ति बिना किसी को बताए रात में घर से निकले थे और वापसी के दौरान यह हादसा हो गया। क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल की स्थिति से अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी बड़े वाहन ने टक्कर मारी होगी। मरदह थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस हादसे में शामिल वाहन और चालक की तलाश में जुटी है। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें