गाजीपुर। बाल कल्याण समिति ने भूल भटक कर गोरखपुर से गाजीपुर आये नाबालिक बालक को उसके पिता को सौंपा।रेलवे सुरक्षा बल औड़िहार की ओर से समिति के सदस्यों को फोन कर बताया गया कि एक नाबालिक बालक उन्हें मिला है। वह पूरी तरह अपने घर का पता नहीं बता पा रहा है। समिति की ओर से सूचना चाइल्ड लाइन को दी गई। चाइल्ड लाइन के लोग बालक को जाकर रेलवे पुलिस से प्राप्त किये। यहां आने पर बालक से पूछताछ शुरू हुआ। बालक अपना गांव, थाना, जिला बताता रहा। उसके बाद थाना से संपर्क कर बालक के गांव के प्रधान का पता कर उससे संपर्क किया गया। ग्राम प्रधान ने बालक के गरीब पिता से बात कराया। थाना ने उनको गाजीपुर भेजा। यहां बालक जय हिंद के पिता श्रवण आए। उनके पहनावे से ही उनकी दयनीयता झलक रही थी। समिति के सदस्य मजिस्ट्रेट जयप्रकाश भारती और नीलेश सिंह ने समस्त औपचारिकता पूरी कर के जय हिंद को उसके पिता को सौंप दिया। जाते समय सदस्यों ने बालक को प्रोत्साहन राशि प्रदान की।
18 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






