Breaking News

Foto

केक काटकर सपाइयों ने मनाया जन्मदिन

ग़ाज़ीपुर। सपा कार्यालय समता भवन पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष के दीर्घायु होने की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की यश और कीर्ति चहुंओर बढ़े समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता यह कामना करते हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, सुशील जायसवाल, कमलेश यादव, अभिषेक कुशवाहा, कन्हैयालाल कुशवाहा आदि उपस्थित थे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें