गाजीपुर। मुहम्मदाबाद पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी पाजी उर्फ रामप्रकाश को हाटा रेलवे क्रॉसिंग से पकड़ा गया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त एक चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, आज चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। अभियुक्त पाजी उर्फ रामप्रकाश पुत्र मुखलाल, मोमिनपुर (करमचंदपुर), थाना मुहम्मदाबाद का निवासी है। वह धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित मामले में वांछित था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसके खिलाफ मुहम्मदाबाद थाने में यह मामला दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस गिरफ्तारी को प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर के नेतृत्व में मुहम्मदाबाद थाने की टीम ने अंजाम दिया।
23 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






