Breaking News

Foto

ऑनलाइन ठगी और सड़क सुरक्षा नियमों की दी गई जानकारी

गाजीपुर। उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति, लखनऊ के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देशानुसार जिला अपराध निरोधक समिति, गाजीपुर ने मोहम्मदाबाद के शहीद स्मारक गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज में साइबर सुरक्षा और यातायात जागरूकता पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद सुधाकर पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार ने की, जबकि संचालन डॉ. माधवम सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर कोतवाल रामसजन नागर, साइबर क्राइम प्रभारी शिवाकांत मिश्रा, यातायात उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह, शुभम सिंह, डॉ. आस्था साक्षी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। साइबर सुरक्षा सत्र में साइबर प्रभारी शिवाकांत मिश्रा और शुभम सिंह ने छात्रों को ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया फ्रॉड और संदिग्ध लिंक या .apk फाइल्स से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने इन खतरों से सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक सावधानियों पर जोर दिया। वहीं, यातायात उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने सड़क सुरक्षा नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को ट्रैफिक सिग्नल, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व पर विस्तार से बताया, ताकि वे सुरक्षित यात्रा कर सकें। क्षेत्राधिकारी सुधाकर पाण्डेय ने छात्रों से सीधा संवाद करते हुए साइबर अपराधों से बचने के व्यावहारिक तरीके सुझाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करनी चाहिए। कोतवाल रामसजन नागर ने भी साइबर जागरूकता को समय की आवश्यकता बताया और छात्रों को जागरूक नागरिक बनने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में, जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह ने सोशल मीडिया पर फैल रहे नए साइबर फ्रॉड्स और फर्जी ऐप्स से बचने के तरीके साझा किए।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें