Breaking News

Foto

AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष पर सैदपुर में एफआईआर दर्ज

ग़ाज़ीपुर। AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने उनके खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में केस दर्ज किया है। सैदपुर थाना पुलिस के अनुसार, शौकत अली ने 23 फरवरी को पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में विवादित बयान दिया था। उन्होंने सदन में कठमुल्ला बोलने वालों के सिर पर माइक मारने की धमकी दी थी। इस मामले में पुलिस ने भारतीय नागरिक संहिता की धारा 299 और 352 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें