Breaking News

Foto

सपा ने खेला ब्राह्मण कार्ड, माता प्रसाद पांडेय बने नेता प्रतिपक्ष

लखनऊ। अखिलेश यादव ने माता प्रसाद पांडेय को नेता प्रतिपक्ष बनाया है। यह बेहद चौंकाने वाला नाम है। माना जा रहा है कि अखिलेश ने पीडीए के बाद ब्राह्मण कार्ड चला है। कमाल अख्तर को मुख्य सचेतक बनाया है। इससे पहले शिवपाल, इंद्रजीत सरोज और तूफानी सरोज का नाम नेता प्रतिपक्ष के तौर पर चल रहा था। लेकिन करीब 3 घंटे के मंथन के बाद अखिलेश ने माता प्रसाद के नाम का ऐलान किया। माता प्रसाद 8 बार से विधायक हैं। वह मुलायम और अखिलेश सरकार में विधानसभा अध्यक्ष भी रहे हैं। उनको शिवपाल यादव का करीबी माना जाता है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें