Breaking News

Foto

CBSE10th.: BLUE BIRD’S INTERNATIONAL SCHOOL के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

ग़ाज़ीपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 10वीं परीक्षा 2026 के परिणामों में BLUE BIRD’S INTERNATIONAL SCHOOL, ADARSH BAZAR, GHAZIPUR के छात्र एवं छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रौशन किया | स्कूल का परीक्षा परिणाम 100% रहा। जिसमे आशुतोष सिंह पुत्र श्री राम प्रकाश सिंह 96.4% प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहें ! स्कूल के कुल 6 छात्र छात्राओं ने 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त किया ! विद्यालय के संस्थापक सुशील मिश्रा ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान भविष्य में भी इसी प्रकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता रहेगा और छात्रों को हर क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करेगा। प्रधानाचार्य शिवादित्य शरण तिवारी ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है ! उन्होने सभी सफल छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई दी। विद्यालय द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें