Breaking News

Foto

मृतका के पिता ने मौसेरे भाई के खिलाफ दर्ज कराई हत्या की एफआईआर

गाजीपुर। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के जलालाबाद गांव में एक दिन पूर्व हुई सनसनीखेज घटना में नया मोड़ आया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस में आरोपी सुनील चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मालूम हो कि गला कटने से मधु की कल मौत हो गई थी, जबकि वारदात के बाद खुद का गला काटकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले सुनील चौहान का इलाज चल रहा है। मृतका के पिता दुर्गविजय चौहान की शिकायत पर पुलिस ने आज सुनील चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दुर्ग विजय ने बताया कि घटना के समय वह अपनी पत्नी के ऑपरेशन के लिए मऊ में थे। घर पर केवल उनकी बेटी मधु अकेली थी। आरोपी सुनील, जो मऊ के हरदौली थाना क्षेत्र का रहने वाला है, काफी दिनों से उनके घर में रह रहा था। 23 वर्षीय मधु चौहान की उनके मौसेरे भाई सुनील चौहान ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी ने खुद की भी आत्महत्या का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मिलते ही दोनों को जिला अस्पताल गाजीपुर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मधु को मृत घोषित कर दिया। जबकि सुनील का इलाज वाराणसी में चल रहा है। दुल्लहपुर थानाध्यक्ष कमलेश कुमार के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि मधु की मौत गले पर धारदार हथियार से वार करने से हुई। आरोपी सुनील का इलाज वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के स्वस्थ होने के बाद पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें