Breaking News

Foto

मुखौटा लगाकर चोरी की वारदातों को देते थे अंजाम, दो गिरफ्तार

गाजीपुर। थाना जंगीपुर पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से 65,800 रुपये नगद, एक देशी तमंचा, जिंदा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बोलेरो पिकअप समेत चोरी का अन्य सामान बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों में. सिन्टू उर्फ विनोद राम और प्यारे लाल प्रजापति हैं। थाना प्रभारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी ताजपुर मोड़ पर संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए। तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध हथियार और नकदी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने कई जिलों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की। आरोपियों ने बताया कि वे चोरी के दौरान सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए मुखौटे का इस्तेमाल करते थे। पकड़े गए आरोपियों पर गाजीपुर, आजमगढ़, वाराणसी, और मऊ सहित कई जिलों में दर्जनों मामले दर्ज हैं।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें