गाजीपुर से मांझीघाट तक बन रहे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य शनिवार को मुहम्मदाबाद के फाकराबाद गांव में किसानों ने रोक दिया। किसानों की मुख्य मांग एक्सप्रेसवे पर अंडरपास बनाने की है। फाकराबाद और प्रतापपुर गांव के किसानों का कहना है कि उनके खेत मगई नदी के किनारे स्थित हैं। एक्सप्रेसवे बन जाने के बाद खेतों तक पहुंचने और कृषि उपकरणों की आवाजाही में गंभीर समस्या होगी। किसान नेता ओमप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि पहले अंडरपास बनाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन कार्यदायी संस्था ने इस मांग को नजरअंदाज कर दिया। विरोध की सूचना पर देर शाम नायब तहसीलदार विपिन चौरसिया, राजस्व कर्मी और कार्यदायी एजेंसी के साइड इंचार्ज नवीन राय मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों को आश्वस्त किया कि दो दिन के भीतर जिलाधिकारी से वार्ता कराकर समस्या का समाधान किया जाएगा। इस आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।
20 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






