ग़ाज़ीपुर। सनशाइन पब्लिक स्कूल कसेरा पोखरा, जमानियां में सी.बी.एस.ई. क्लस्टर 5वी एथलेटिक्स मीट और सी.बी.एस.ई. ईस्ट जोन ताइक्वांडो चौंपियनशिप 2024-25 के विजेता छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह, प्रबन्धक अमित कुमार सिंह, प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह ने विजेता छात्रों को माल्यार्पण और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया । सी.बी.एस.ई.ईस्ट जोन ताइक्वांडो चौंपियनशिप में सिल्वर मेडल प्राप्त करने वाले छात्र तनिश सिंह को भी सम्मानित किया गया। तनिश सिंह का नेशनल ताइक्वांडो चौंपियनशिप, उत्तराखंड में चयन हुआ है। 4×100 मीटर रिले रेस में ब्रांज मेडल विजेता छात्रों में अखिलेश यादव कक्षा 11 प्रिंस कुमार सिंह कक्षा 11 अतुल यादव कक्षा-12, मनीष यादव कक्षा 10, ऋषिकांत सिंह यादव कक्षा-10 को सम्मानित किया गया । सम्मान समारोह के अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थिति थे ।
23 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






