ग़ाज़ीपुर। सनशाइन पब्लिक स्कूल, कसेरा पोखरा, जमानियां में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से 77वां गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन सर्वानंद सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया । तत्पश्चात विद्यालय में उपस्थित सभी छात्र छात्राओं ने राष्ट्र-गान और राष्ट्रीय गीत गाकर गणतंत्र दिवस समारोह को देशभक्ति से परिपूर्ण किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस और भारतीय संविधान के मूल्यो के महत्व पर प्रकाश डाला । उन्होंने शिक्षा, संस्कृति के साथ साथ देश की एकता और अखंडता का जिक्र करते हुए राष्ट्र की संम्प्रभुता एवं इसके मूल्यों से अवगत करवाया । विद्यालय के प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय की प्रगति के प्रति समर्पित रहने का सुझाव दिया । इस वर्ष भी विद्यालय द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में चैम्पियन बनने पर हार्दिक बधाई दिया । शैक्षणिक उपलब्धियों का जिक्र करते हुए विद्यालय के उन छात्र छात्राओं का भी उल्लेख किया,जिन्होनें नीट, आई आई टी और बोर्ड परीक्षाओं में अपनी उत्कृष्ट सफलता से विद्यालय को गौरवान्वित किया । प्रबंधक के उदबोधन के बाद विद्यालय के छात्र छात्राओं ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया। देशभक्ति पर आधारित विभिन्न गीत और नृत्य ने गणतंत्र दिवस समारोह को और अधिक भव्यता प्रदान की । सभी दर्शकों और छात्र छात्राओं ने कार्यक्रमों की विशेष प्रशंसा किया। विद्यालय द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में सम्मिलित विजेता छात्र छात्राओं को मेडल और सर्टिफिकेट, विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन सर्वानंद सिंह, अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह, प्रबन्धक अमित कुमार सिंह, प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्राइमरी विंग की प्रभारी पूजा सिंह द्वारा प्रदान किया गया। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में सर्वाधिक अंक अर्जित करते हुए वीनस हाउस ने चैम्पियंस ट्रॉफी जीती , जिसके हाउस मास्टर बलवंत सिंह और हाउस मिस्ट्रेस रीतिका राय थीं । मार्स हाउस को रनर्स ट्राफी से पुरस्कृत किया गया । ज्यूपिटर हाउस को तृतीय स्थान मिला। विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन सर्वानंद सिंह ने विजेता हाउस को चैंपियनशिप ट्राफी प्रदान किया । इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक और छात्र छात्राएं उपस्थित थे ।
23 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






