ग़ाज़ीपुर। मंगलवार की सुबह से ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में रिमझिम बारिश देखने को मिली। हल्की बारिश के चलते तापमान में गिरावट देखी गई। गाजीपुर शहर में रुक-रुक कर हो रही हल्की बारिश के चलते आवागमन पर भी असर पड़ा। लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत तो महसूस की है लेकिन मानसूनी झमाझम बारिश का अभी इंतजार बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा की माने तो आगामी दोनों में हल्की से मध्यम बारिश गाजीपुर में होगी। आज तापमान लगभग 32 डिग्री अधिकतम दर्ज किया गया। गाजीपुर में पिछले कई दिनों से आसमान में बादलों ने डेरा जमाया हुआ था। कुछ एक क्षेत्र में हल्की बारिश भी हुई थी लेकिन उमस भरी गर्मी से लोग परेशान भी नजर आए। वहीं जिन क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही के बीच धूप निकल रही थी, वहां पर गर्मी बर्दाश्त करना लोगों के लिए काफी कष्टदायक साबित हो रहा था। ऐसे में आज रुक-रुक कर हो रही हल्की बारिश से जहां लोगों ने सुकून महसूस किया है, वहीं किसानों में आने वाले दिनों में अच्छी बारिश की उम्मीद भी बनी है। आज हल्की बारिश के चलते शहर की सड़कों पर फिसलन हो गई, जिससे आवागमन में काफी दिक्कतें भी हुई। खास तौर से उन क्षेत्रों के हालात ज्यादा खराब हो गए, जहां पर सीवरेज पाइपलाइन के लिए पूर्व में खुदाई की गई थी।
18 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






