Breaking News

Foto

गाजीपुर में सांसद-विधायक खेल स्पर्धा की तैयारी, नवंबर-दिसंबर में होंगी प्रतियोगिताएं

गाजीपुर। सांसद एवं विधायक खेल स्पर्धा प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर विकास भवन सभागार में एक बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत और मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने की।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पूर्व विधायक सुनीता सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, पूर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारी और पार्टी के कार्यालय प्रभारी राजन प्रजापति सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

मुख्य विकास अधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी और उच्च शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि वे सांसद खेल स्पर्धा के पोर्टल पर अधिक से अधिक खिलाड़ियों का पंजीकरण सुनिश्चित करें। राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को इस स्पर्धा से जोड़ने और उनका पंजीकरण कराने पर विशेष जोर दिया। इसका लक्ष्य अधिक से अधिक युवाओं को प्रतियोगिता का लाभ दिलाना है। बैठक में निर्णय लिया गया कि विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन नवंबर माह में और सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन दिसंबर माह के अंत में किया जाएगा।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें