Breaking News

Foto

भाजपा सरकार देश के गौरवशाली इतिहास को लोगों के मानस पटल पर कर रही स्थापित- डा संगीता बलवंत

गाजीपुर। साहस और शौर्य के प्रतीक गुरु गोविन्द सिंह के दो पुत्रों साहबजादे जोरावर सिंह और फतेह सिंह के शहादत दिवस 26 दिसम्बर से पूर्व आज भाजपा जिला कार्यालय छावनी लाइन पर विचार गोष्ठी आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राज्य सभा सांसद डा संगीता बलवंत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सरकार देश के सम्मान, स्वाभिमान और सनातन ,सभ्यता, संस्कृति के लिए बलिदान देने वाले अनगिनत शहिदों के गौरवशाली इतिहास को लोगों के मानस पटल पर स्थापित कर रही है। उन्होंने 14 नवम्बर को बाल दिवस की प्रासंगिकता पर सवाल उठाए और कहा की धर्म रक्षा के लिए मुगलों की शक्ति को ललकार कर,शहीद होने वाले जोरावर सिंह व फतेह सिंह जैसे अबोध आयु के पवित्र शहिदों के शहादत पर गर्व है जो हमारे के लिए प्रेरणा स्रोत है ,उनको हम नमन करते हैं। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि जोरावर सिंह व फतेह सिंह की बहादुरी भरी शहादत आज भी प्रासंगिक हैं। इस गौरवशाली इतिहास से ज्यादा से ज्यादा लोग अवगत हो इसके लिए 23 व 24 दिसम्बर दो दिनों में जिले के सभी मंडलों में विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। गोष्ठी को पूर्व विधायक कालीचरण राजभर, विनोद अग्रवाल,विश्व प्रकाश अकेला, कमलेश प्रकाश सिंह ने संबोधित किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, श्यामराज तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा दूबे आदि उपस्थित थे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें