Breaking News

Foto

ग़ाज़ीपुर: सपा प्रदेश अध्यक्ष का सपाईयों ने किया स्वागत

ग़ाज़ीपुर। बहरियाबाद क्षेत्र के रायपुर बाजार में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण करके व स्मृति चिह्न देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं व पार्टी के पदाधिकारियों संग बैठकर आगामी चुनावों को लेकर वार्ता की। कहा कि एकजुट होकर इसकी तैयारियों में आज ही जुट जाएं। इसके बाद उन्होंने मां दुर्गा की प्रतिमा पर पूजन अर्चन किया और हवन पूजन भी किया। इसके बाद एक निजी शोरूम का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें