Breaking News

Foto

बारिश से सड़के हुई जलमग्न, सरकारी कार्यालय में घुसा पानी

गाजीपुर। बीती देर रात से शुरू हुई बारिश बुधवार दोपहर तक होती रही। इससे शहर और गांव की सड़कें जलमग्न हो गईं। लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश का पानी कई सरकारी कार्यालयों में भी घुस गया। उद्योग विभाग और जल निगम कार्यालय में पानी भर गया। जल निगम कर्मचारी संघ के नेता देवेंद्र मौर्य ने बताया कि कार्यालय में पानी भरने से कर्मचारियों को काम करने में दिक्कतें आईं। शहर की स्थिति और भी खराब है। सीवरेज पाइपलाइन के निर्माण कार्य के कारण सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश के कारण इन गड्ढों से लोगों को परेशानी हुई। पीजी कॉलेज कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा के अनुसार आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 29 से 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। किसानों को इस बारिश से फायदा होने की उम्मीद है। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार गाजीपुर में आज 26.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। यह सामान्य बारिश से 105प्रतिशत अधिक है। बारिश के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें