Breaking News

Foto

गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल है ग़ाज़ीपुर- शम्मी सिंह

गाजीपुर में ईद का त्योहार सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। शहर की मस्जिदों में हजारों की संख्या में नमाजियों ने शिरकत की। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने नमाज को दो शिफ्ट में आयोजित किया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने ईदगाह और मस्जिदों का दौरा किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने ईदगाह पहुंचकर लोगों को बधाई दी।

समाजसेवी विवेक कुमार सिंह भी नमाजियों की सेवा में जुटे रहे। शम्मी सिंह ने स्टाल लगागकर विशेश्वरगंज ईदगाह पर नमाज के लिए पहुचे लोगों में कोल्डड्रिंक, पानी, खजूर, बिस्किट आदि का वितरण किया। उन्होंने कहा कि गाजीपुर में गंगा जमुनी तहजीब की परंपरा सदियों पुरानी है। आज भी यहां के लोग आपसी सौहार्द की मिसाल पेश करते हैं।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें