गाजीपुर। आडिटोरियम हॉल में बुधवार को विश्व टीबी दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एमएलसी विशाल सिंह चंचल, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, सीएमओ डॉ. सुनील पांडेय और नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान अतिथियों ने टीबी मरीजों को पोषण पोटली भी वितरित की। एमएलसी चंचल सिंह ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का टीबी मुक्त भारत बनाने का सपना साकार होता दिख रहा है। उन्होंने ग्राम प्रधानों से अपने-अपने ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने के लिए प्रयास करने की अपील की। कार्यक्रम में 170 टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के प्रधानों को प्रमाण पत्र और गांधी जी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया। इनमें आठ गोल्ड, पचास सिल्वर और 112 कांस्य प्रतिमाएं शामिल थीं। रसूलपुर टी शेखपुर की प्रधान कल्पना यादव को सिल्वर गांधी जी की प्रतिमा से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, निक्षय मित्र निशांत सिंह और राहुल उपाध्याय को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। एमएलसी चंचल और जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो प्रदान किए। सम्मानित होने वालों में डीटीओ डॉ. रविरंजन, डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, मणिंद्रनाथ, राघवेंद्र शेखर सिंह, मोहम्मदाबाद की काउंसलर नीरा, संजय यादव, सुनील कुमार वर्मा, वेंकटेश्वर शर्मा और डीएमओ डॉ. मनोज सिंह सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे। इस मौके पर दो टीबी चैंपियंस और उन्हें प्रशिक्षित करने वाले शशिशेखर को भी सम्मानित किया गया। उप सीएमओ डॉ. मनोज सिंह ने सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह ने किया।
20 hours ago
खबर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित






