Breaking News

Foto

लुटावन ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

ग़ाज़ीपुर। सकरा स्थित लुटावन ग्रुप आफ कॉलेजेज में 76वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जंगीपुर विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव मौजूद रहे। इस अवसर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों ने देशभक्ति गीतों, नृत्य, नुक्कड़ नाटक और पिरामिड के जरिए भारतीय संस्कृति और वीरता की झलक पेश की। कार्यक्रम में अभिभावकों और गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया और बच्चों के उत्साह और प्रदर्शन की सराहना की। गणतंत्र दिवस का यह आयोजन देशभक्ति के जज्बे और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान डॉ. वीरेंद्र यादव ने संविधान के महत्व और लोकतंत्र की शक्ति पर प्रकाश डालते हुए सभी को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने की बात कही। कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रबल किया और सभी ने मिलकर देश की प्रगति में योगदान देने का संकल्प लिया।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें