Breaking News

Foto

जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह ने की बाढ़ पीड़ितों की मदद

गाजीपुर। जमानिया विधानसभा क्षेत्र के तमाम गांव दो नदियों में आई बाढ़ का कहर झेल रहे हैं। जहां एक तरफ गंगा की बाढ़ के चलते दर्जनों गांव घिर गए हैं, वहीं दूसरी तरफ कर्मनाशा नदी भी रौद्र रूप दिखा रही है, जिससे कई गांव प्रभावित हैं। ऐसे में जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि मन्नू सिंह लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने के साथ ही मदद पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

आज मन्नू सिंह ने जबुरना, तियरी, सुरहा, देवल, भतौरा, दलपतपुर, हरकरनापुर, कुतुबपुर, टौंगा, डोहला, लखमीपुर आदि कर्मनाशा नदी की बाढ़ से प्रभावित गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों का हाल जाना। इसके साथ ही उन्होंने राशन सामग्री का वितरण भी बाढ़ पीड़ितों में किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाढ़ जैसी आपदा के वक्त विधायक ओम प्रकाश सिंह के निर्देश पर उनकी पूरी टीम बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय है और हर संभव मदद किया जा रहा है। फिलहाल सपा विधायक की दरियादिली की क्षेत्र में चर्चा है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें