Breaking News

Foto

रेलवे ट्रैक पर लकड़ी का टुकड़ा मिलने का मामला, पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार

गाजीपुर। रेलवे ट्रैक पर लकड़ी का टुकड़ा मिलने के मामले मे पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गाजीपुर मे 16 सितम्बर को लकड़ी के टुकड़े से टकरा कर ट्रेन प्रभावित हुई थी। रेलवे ट्रैक पर लकड़ी के टुकड़े से टकरा कर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया था।गाजीपुर के जमनिया रेलवे ओवर ब्रिज के रेलवे ट्रैक पर लकड़ी का टुकड़ा मिला था। जिसके बाद केस दर्ज किया गया था। मामले की जांच कर रही पुलिस ने इस मामले मे एक युवक को पकड़ा था। पकड़ा गया युवक नशेड़ी है,और बताया जा रहा है कि उसने नशे मे रेलवे ट्रैक लकड़ी का टुकड़ा रखा था।

बताया कि आरपीएफ और कोतवाली पुलिस की टीम ट्रैक निगरानी और अपराधिक गतिविधि निगरानी करते हुए घटना स्थल ROB के करीब पहुंची तो पुल के ऊपर झाड़ी में किसी व्यक्ति या जानवर का आने का आहट सुनाई दिया। उक्त आहट सुनकर मौके पर पहुची टीम को एक व्यक्ति अपने हाथ में एक लकड़ी का फट्टा लिए हुए पुल से उतरकर रेलवे ट्रैक की तरफ बढ़ते हुए दिखाई दिया। जैसे ही वह ट्रैक पर पहुंचा पुलिस बल ने घेर कर उसे पकड़ लिया गया। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उसने अपना नाम आशीष गुप्ता बताया तथा इतनी रात ब्रिज के नीचे झाड़ियों से आने और हाथ में लकड़ी का फट्टा लिए जाने के बाबत पूछने पर बताया कि मेरी पत्नी और बच्चे मुझे 04 साल से छोड़ चुके है। मैं रात रात भर सो नहीं पाता हु। मै स्मैक लेता हु, नशे का आदि हु। रात को घूमते रहता हु। कभी कभी लोग रात में चोर चोर बोलकर दौड़ा लेते है। जिस कारण मैंने काफी समय से अपना अड्डा ब्रिज के नीचे ही कोने में बना रखा है। देर रात तक घूमने के बाद अक्सर आकर यही रात में पूल के नीचे नशा करता हु। लकड़ी लेने के बाबत बताया कि ऊपर लकड़ी का ढेर है, आते समय उसमे से एक उठा लेता हु, ताकि कोई जानवर आदि आये तो भागा सकू तथा सिर के ऊपर लगाकर लेट जाऊं और वहा से जाते समय लकड़ी ले जाकर पुनः वही जहा से उठता हु उसी ढेर में फेक देता हु। 16 सितम्बर की घटना के बाबत पूछने पर बताया कि वह उस दिन भी एक लकड़ी के साथ वहा मौजूद था लेकिन ज्यादा नशा के कारण बिना उस लकड़ी को उठाए ही मैं चला गया था। जब इस के कारण उसे घटना के बारे में बताया गया तो अपनी गलती की माफी मांगते हुए दुबारा वहा नही आने की बात बोलने लगा। मालूम हो कि बीते 16 सितम्बर को लकड़ी के टुकड़े से टकराने की वजह से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस घण्टो रुकी रही। मौके पर पहुंचे राहत दल ने दूसरे इंजन की मदद से ट्रेन को आगे रवाना किया।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें