Breaking News

Foto

कर्ज से परेशान युवक के गंगा में कूदने की सूचना पर मचा हडकम्प

गाजीपुर। शहर कोतवाली के रजागंज पुलिस चौकी अंतर्गत हमीद सेतु से आज बुधवार को एक युवक के गंगा नदी में छलांग लगाने की सूचना पर हडकंम्प मच गया। सूचना पर सेतु पर लोगों की भारी भीड़ भी इकठ्ठा हो गई। इसके तुरंत बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। इस दौरान पुलिस को सेतु पर एक लावारिस बाइक मिली। जिसे कब्जे में ले लिया, और युवक के नदी में कूदने की आशंका के बीच स्थानीय गोताखोरों की मदद से दो नावों के जरिए उसकी तलाश शुरू कर दिया। इस दौरान जाल डालकर तलाश किया गया, किंतु कुछ पता नहीं चल सका। करीब दो घंटे की कडी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसका कुछ पता नहीं चलने पर थकहारकर वापस चली आई। पुलिस ने बताया कि जगीपुर थाना के शास्त्री नगर मुहल्ला के वार्ड नंम्बर दस के आशीष के व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि मैं गंगा नदी स्थित हमीद सेतु पर बाइक खडी कर दिया हूं आकर घर लेते जाओं। उसके बाद वह लापता हो गया। इधर राहगीरों‌ ने किसी के कूदने की सूचना रजागंज चौकी पुलिस को दिया। फिलहाल पुलिस हर एंगल पर इस घटना की तहकीकात में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने बताया कि उसके उपर कर्ज था, जिसे लेकर वह आए दिन परेशान रहता था। शहर कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि युवक के नदी में कूदने की सूचना मिली है। गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है। बाइक और एक लेटर भी बरामद हुआ है। जिसमें उसने बताया है कि उसके ऊपर कर्ज था। फिलहाल हर एंगल से तफ्तीश की जा रही है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें