Breaking News

Foto

जंगीपुर सपा विधायक की नानी को श्रद्धांजलि देने जुट रही भारी भीड़

गाज़ीपुर के जंगीपुर से समाजवादी पार्टी के विधायक डॉ वीरेंद्र यादव की नानी तीजिया देवी का निधन हो गया है। वह 94 वर्ष की थीं। उनके पैतृक आवास जैतपुरा में श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। डॉ वीरेंद्र यादव ने स्वयं अपनी नानी को मुखाग्नि दी। उनके निधन से परिवार में शोक की लहर है। समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंच रहे हैं। जैतपुरा स्थित उनके घर पर शुभचिंतकों की भारी भीड़ जमा है। लोग लगातार परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें