गाजीपुर। शहर के मियांपुरा मोहल्ले में अज्ञात कारणों से एक इमारत में आग लग गई। थोड़ी ही देर में तीन मंजिला इमारत धूं-धूं कर जलने लगी। संयोग अच्छा रहा कि हादसे के दौरान इमारत में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। शहर कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि शुभम और राहुल का तीन मंजिला मकान शहर के मियांपुरा में स्थित है। जिसमें आज अज्ञात कारणों से आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग में विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे मकान को अपनी आगोश में ले लिया है। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई है। नगर पालिका का वॉटर टैंकर भी मौके पर पहुंच गया है। आग पर काबू पाने के प्रयास किया जा रहे हैं। धूं-धूंकर जलते मकान की लपटों को देखकर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात है।
16 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






