गाजीपुर। कला गुरु डॉ. राज कुमार सिंह की 48वीं जयंती पर एक चित्रकला कार्यशाला और प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संभावना कला मंच, गाजीपुर के तत्वावधान में कला-सूत्रम् आर्ट स्टूडियो, वाराणसी द्वारा शनिवार को कम्पोजिट विद्यालय रायगंज द्वितीय, नगर क्षेत्र में तृतीय "कला-लोक" चित्रकला कार्यशाला एवं प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस अवसर पर कम्पोजिट विद्यालय के छात्रों ने विभिन्न विषयों पर चित्र बनाकर डॉ. राज कुमार सिंह को श्रद्धांजलि दी। इन विषयों में "चित्रकार राज कुमार सिंह की कलात्मक जीवन और प्रेरणा", "प्राकृतिक धरोहर व संस्कृति", "बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ", "पर्यावरण संरक्षण", "स्वच्छता ही सेवा" और "दहेज प्रथा एक अभिशाप" शामिल थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कम्पोजिट विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती अरशी हुसैन, साहित्य चेतना समाज के संस्थापक अमर नाथ तिवारी 'अमर', राज्य पुरस्कार प्राप्त शीला सिंह, राजकीय सिटी इंटर कॉलेज के कला शिक्षक डॉ. सूर्यनाथ पाण्डेय, विनय तिवारी, संभावना कला मंच की अध्यक्ष सीमा सिंह और कला-सूत्रम् आर्ट स्टूडियो के निर्देशक सुधीर सिंह ने किया। अतिथियों ने ज्ञान की देवी माँ सरस्वती और कला गुरु डॉ. राज कुमार सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
इस आयोजन में कला-सूत्रम् के निर्देशक सुधीर सिंह और युवा चित्रकार पंकज शर्मा ने अतिथियों और विद्यालय के सभी कर्मचारियों को अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया। चित्रकला प्रतियोगिता को कक्षा 5 व 6, कक्षा 7 और कक्षा 8 के लिए अलग-अलग आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 70 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कक्षा 5 व 6 में नीरज कुमार बिंद ने प्रथम, मेहविश आलम ने द्वितीय और अनन्या रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 7 में खुशी गुप्ता प्रथम, नूर सबा द्वितीय और तुलसी कश्यप तृतीय रहीं। वहीं, कक्षा 8 में गौरी कश्यप ने प्रथम, अर्चना विश्वकर्मा ने द्वितीय और गौरी बिंद ने तृतीय स्थान हासिल किया। सभी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों के साथ-साथ पाँच-पाँच सांत्वना पुरस्कार विजेताओं का भी चयन किया गया। इन सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र और आर्ट किट देकर सम्मानित किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।






