गाजीपुर। जिला प्रशासन ईवीएम की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने ईवीएम गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था पूरी निष्ठा से करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने आज जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, सुरक्षा कार्मिकों की तैनाती और अन्य सुरक्षा मानकों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर एडीएम दिनेश कुमार, अंसल कुमार, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता गाजीपुर, अभय शंकर मिश्रा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी गाजीपुर अधिकारी उपस्थित रहे।
18 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






