Breaking News

Foto

यूपी महिला आयोग की सदस्य का गाजीपुर में जनसुनवाई

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता बिन्द ने गाजीपुर में महिलाओं की समस्याओं को लेकर जनसुनवाई की। लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में आयोजित सुनवाई में उन्होंने महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न से जुड़ी शिकायतों पर गंभीरता से संज्ञान लिया। सुनवाई के दौरान कुल 4 शिकायत पत्र प्राप्त हुए, जिन पर त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए। बिन्द ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का मौके पर जाकर निष्पक्ष निस्तारण करें और आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन की मदद से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। महिला आयोग की सदस्य ने शहर कोतवाली थाना और महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण भी किया। इसके बाद उन्होंने मिरनपुर सक्का में आंगनवाड़ी केंद्र का दौरा किया। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की और जिला कारागार में महिला बंदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक शहर ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद, डिप्टी कलेक्टर ज्योति चौरसिया, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सोनी, महिला थानाध्यक्ष नीलम मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। गीता बिन्द ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा और न्याय के प्रति पूरी तरह से संवेदनशील है और इस दिशा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें