Breaking News

Foto

एमएलसी के जन्मदिन पर 200 मरीजों को बांटे फल और बिस्कुट

गाजीपुर। मेडिकल कॉलेज में एमएलसी विशाल सिंह चंचल के जन्मदिन पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब 200 मरीजों को फल और बिस्कुट वितरित किए गए। समाजसेवी पंकज राय चिंटू ने एमएलसी चंचल के कार्यों की सराहना की। उन्होंने बताया कि चंचल ने अपने कार्यकाल में गरीब मरीजों की मदद के लिए विशेष प्रयास किए। मुख्यमंत्री राहत कोष से हजारों गंभीर मरीजों के इलाज के लिए करोड़ों रुपये की सहायता दिलवाई। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर डॉ. आनंद मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर एमएलसी प्रतिनिधि प्रदीप पाठक, अंजीन सिंह, अनुपम तिवारी, साकेत सिंह और कुंवर वीरेंद्र सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें