गाजीपुर। करंडा क्षेत्र के तुलापट्टी गांव में मंगलवार की रात भरत मिलाप कार्यक्रम का आयोजन हुआ। भरत मिलाप कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार पांडेय मौजूद रहे। उन्होंने फिता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर भारी संख्या में स्थानीय गांव समेत आसपास के गांवो से आई भीड़ मौजूद रही। कलाकारों द्वारा भरत मिलाप का मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसे देखकर मौजूद लोग भाव विभोर हो गए।
इस मौके पर सपा नेता राजकुमार पांडेय ने कहा कि भरत मिलाप का दृश्य देखने, पढऩे या सुनने में साधारण लगता है लेकिन इसके पीछे एक बहुत ही गंभीर और उपयोगी संदेश छिपा है। परिवार का मतलब क्या होता है। भाई से भाई का प्रेम क्या होता है। यह सब हमें रामलीला के इस प्रसंग में देखने को मिलता है।
भरत मिलन कार्यक्रम में पहुंचे सपा नेता ने आयोजन समिति को आर्थिक सहयोग भी किया। मालूम हो कि इससे पहले भी राजकुमार पांडेय ने क्षेत्र में तमाम धार्मिक कार्यक्रमों, सामाजिक कार्यक्रमों के लिए भरपूर दरियादिली दिखाई है।






