ग़ाज़ीपुर। लंका मैदान में सुभासपा की महा रैली का आयोजन हुआ, जिसमें आसपास के जनपदों के कार्यकर्ता और नेता बड़ी संख्या में पहुँचे। रैली में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर भारतीय ने 2027 में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनाने को लेकर अपने लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया। यूपी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बयान देते हुये सपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होने कहाकि पीडीए का फुल फॉर्म परिवार डेवलपमेंट अथार्टी है। ओपी राजभर ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुये कहाकि अमेठी कांड प्रेम प्रपंच का मामला है। उसमे लॉ एन्ड ऑर्डर का सवाल कहां है।ओपी राजभर ने कहाकि यूपी मे रेप को हर घटना मे सपा के लोगों का नाम सामने आया है। राजभर ने कहाकि मुसलमान बोरा भरकर वोट देता है। जबकि सरकार बनने के बाद उसे खाली झोला थमा दिया जाता है। राजभर ने नसरूल्लाह की मौत के बाद यूपी मे उसके समर्थन मे रैलियों पर कहाकि कोई भी कानून हाथ मे लेगा, आतंकवादी गतिविधियों मे लिप्त होगा। उसके साथ वही सलूक होगा जो कानून कहता है। ओपी राजभर ने कहाकि सुभासपा यूपी विधानसभा उपचुनाव नही लड़ेगी।ओपी राजभर ने कहाकि हम सभी 10 सीटों पर एनडीए प्रत्याशी को जिताने का काम करेंगे। अफजाल अंसारी के विवादित बयान पर बोलते हुये ओपी राजभर ने कहाकि बयान दे देकर ये लोग व्याकुल भारत की तरह है। अब 20 साल लगातार ये लोग सिर्फ डमरू बजायें।
18 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






