ग़ाज़ीपुर। जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र की सबसे खराब सड़कों में शामिल लावा-सुभाखरपुर मार्ग का पुनर्निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस सड़क की लंबाई करीब 11 किलोमीटर है। लंबे समय से यह सड़क बदहाल स्थिति में थी। प्रदेश सरकार ने इस सड़क के निर्माण के लिए 22 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। पहली किस्त के रूप में 4 करोड़ 30 लाख रुपये जारी किए गए हैं। जंगीपुर के विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने भूमि पूजन और नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने कहा कि इस सड़क के निर्माण के लिए विपक्ष में रहते हुए लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी। उन्होंने भाजपा पर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि जनता सब समझती है और इसीलिए सरकार को इस सड़क के लिए मंजूरी देनी पड़ी। इस मौके पर सपा नेता रामधारी यादव, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र यादव, विधानसभा प्रभारी राजेंद्र यादव, चंद्रभान गुप्ता, बृजेश यादव पूर्व प्रधान, तूफानी कुशवाहा, लक्ष्मण यादव, घनश्याम यादव ,आलोक यादव, संजय यादव, विधायक प्रतिनिधि रामब्रत यादव बबलू यादव संतोष यादव राधेश्याम यादव राम यादव संजय यादव सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।
21 hours ago
खबर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित






