Breaking News

Foto

जीआरपी गाजीपुर सिटी ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, अवैध देशी शराब बरामद

ग़ाज़ीपुर। रेलवे पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, जीआरपी गाजीपुर सिटी ने अवैध शराब की तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 37 बोतल देशी शराब बरामद की गई। यह गिरफ्तारी 27 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन गाजीपुर सिटी के प्लेटफॉर्म नंबर 1 के पूर्वी छोर पर लोको शेड के पास से हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मनीष कुमार महतो (23 वर्ष) पुत्र लालो महतो के रूप में हुई है, जो बिहार के समस्तीपुर जिले के मनियारपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 का निवासी है। अभियुक्त मनीष कुमार महतो के कब्जे से विंडसर ब्रांड की 37 बोतल देशी शराब बरामद हुई। प्रत्येक बोतल में 200 मिलीलीटर शराब थी, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 2775 रुपये बताई गई है। बरामद शराब के संबंध में जीआरपी थाना गाजीपुर सिटी में धारा 60(1) EX. ACT के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ के दौरान, मनीष कुमार महतो ने बताया कि बिहार में शराबबंदी के कारण वह ट्रेन से शराब ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचता था। इससे वह अपने और अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली टीम में जीआरपी थानाध्यक्ष पवन कुमार, उपनिरीक्षक पवन कुमार, कांस्टेबल शिव कुमार तिवारी और कांस्टेबल शैलेंद्र कुमार यादव शामिल थे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें