गाज़ीपुर। भारत रत्न बाबा साहब भीम राव अंबेडकर पर भाजपा नेता और गृह मंत्री अमित शाह की संसद में अपमानजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलित है। आज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नागरिकों द्वारा 'बाबा साहब सम्मान मार्च' निकाला गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। गाजीपुर शहर के लंका स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जिला मुख्यालय तक मार्च निकाला गया और राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक जिला प्रशासन कर जरिये भेजा गया। निवर्तमान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम ने बताया कि अमित शाह एक संवैधानिक पद पर बैठे हैं और उनके द्वारा सदन में भारत रत्न बाबा साहब के प्रति जिस तरह से अपमानजनक टिप्पणी की गई है। वह अमर्यादित है, जिससे पूरे देश के लोगो और दलित समाज को ठेस लगी है। यह संविधान बदलने वाले लोग हैं जो हमारे नेता राहुल गांधी कहते हैं वह सही है। हम पत्रक के माध्यम से इस्तीफे की मांग करते है। पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने बताया कि आज हम लोगों ने अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जुलूस की शक्ल में आकर डीएम के द्वारा राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक भेजे हैं, और गृह मंत्री को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने की मांग करते हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव आनंद राय, बटुक नारायण मिस्र, डॉ मार्कंडेय सिंह पीसीसी सदस्य अजय कुमार श्रीवास्तव, रामानुज पांडे, ज्ञान प्रकाश सिंह आदि भारी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
17 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






