गाजीपुर। यूपी बार्ड, सी बी एस सी बोर्ड, आई सी एस सी बोर्ड, मदरसा बोर्ड व संस्कृत बोर्ड के कक्षा 10 व 12 के मेधावी छात्र/छात्राओ का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिला कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल मौजूद रही। इस दौरान लखनऊ में सीएम योगी के चल रहे कार्यक्रम के लाईव प्रसारण के दौरान जनपद के 04 विकास खण्डो मे स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सादात, जखनियॉ, मरदह मे छात्रावास व कासिमाबाद मे एकेडमिक एवं छात्रावास भवन का लोकार्पण किया गया तथा बेसिक शिक्षा विभाग गाजीपुर के अधीन संचालित परिषदीय विद्यालयों मे आधार सत्यापित लाभान्वित छात्रसंख्या 1,48,936 छात्र/छात्राओ को प्रथम चरण में डी बी टी के माध्यम से उनके माता/पिता/अभिभावको के खाते मे धनराशि रूपये 1200 का हस्तान्तरण बटन दबाकर किया गया। इसी क्रम मे जनपद गाजीपुर के कलेक्ट्रेट सभागार मे आयोजित मेधावी छात्र/छात्राओ के सम्मान कार्यक्रम मे कुल 21 मेधावी छात्र/छात्राओ को सम्मानित किया गया। सम्मान किये जाने वाले छात्र/छाआत्रो में कक्षा 10 के 10 विद्यार्थी व कक्षा 12 के 10 विद्यार्थी सम्मिलित है जिसमे 06 छात्र/छात्राओ को राज्य स्तर व शेष को जनपदस्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
22 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






