Breaking News

Foto

दूसरे दिन भी जारी रहा मनरेगा मजदूरों का धरना

गाजीपुर। मनरेगा मजदूर संघ का 7 सूत्रीय मांग को लेकर जिला मुख्यालय स्थित सरजू पांडे पार्क में समूह कर्ज माफी आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान मनरेगा मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंबिका प्रसाद ने बताया कि सात सूत्रीय मांगो को संगठन वर्षों से मांग कर रहा है। उन्होंने कहा कि 2022 में मनरेगा मजदूर संघ ने ब्लॉक स्तर पर काम मांगो अभियान के तहत एक दिवसीय धरना देकर के मांग को रखा था। लेकिन समास्याओं का समाधान नहीं किया गया। उसके बाद फिर मनरेगा मजदूर संघ ने 2023 में अधिकार सत्याग्रह आंदोलन के माध्यम से पूरे प्रदेश के हर जनपदों पर एकदिवसीय धरना देकर जिलाधिकारी से अपनी मांगों को पूरा करने का अनुरोध किया। लेकिन हमारी मांगे नहीं पूरी की गई। मांगे पूरी न होने पर हमारा आंदोलन लगातार जारी रहा। सरकार ने अनसुना किया इसलिए मनरेगा मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंबिका प्रसाद श्रमिक ने समूह कर्ज माफी सहित अपने साथ सूत्रीय मांग को लेकर के फिर अनिश्चितकालीन धरने की घोषणा की थी, जिसकी शुरुआत सरजू पांडे पार्क से 2 दिसम्बर से हो गई है। जिला अध्यक्ष हरेंद्र यदुवंशी ने बताया कि अगर हम लोगों की मांगे सरकार नहीं मानती है तो यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा। जिला महासचिव प्रमोद सिंह यादव ने बताया कि अगर सरकार आनाकानी करती है तो इस आंदोलन को और बड़ा आंदोलन बनाया जाएगा।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें