गाजीपुर। पुलिस की सर्विलांस टीम ने नए साल के अवसर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 957 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 62 लाख रुपये बताई गई है। यह बरामदगी गुमशुदा मोबाइल की तलाश में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। एसपी ईरज राजा ने बताया कि सर्विलांस सेल को गुमशुदा मोबाइलों के संबंध में कई प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए थे। इन प्रार्थना पत्रों के आधार पर टीम ने गहनता से जांच पड़ताल की और जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से इन फोनों को बरामद करने में सफलता हासिल की। बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन 1 जनवरी को उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द कर दिए गए। नए साल पर अपने खोए हुए फोन वापस पाकर मोबाइल धारकों ने खुशी व्यक्त की। इस बरामदगी अभियान का नेतृत्व उपनिरीक्षक सुमित बालियान, प्रभारी सर्विलांस सेल, गाजीपुर ने अपनी टीम के साथ किया। बरामद किए गए 957 मोबाइल फोन विभिन्न कंपनियों के हैं।
23 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






