Breaking News

Foto

अम्बिका दूबे के पैतृक आवास से निकली भव्य कलश यात्रा

गाजीपुर। श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हो गया है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गाजीपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं संरक्षक अम्बिका दूबे के पैतृक आवास परमेठ में यह कथा आयोजित की जा रही है। कथा के शुभारंभ से पूर्व एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा गंगा नदी के त्रिमुहाने पर स्थित गांगी नदी तक गाजे-बाजे के साथ पहुंची। इसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और श्रद्धालु शामिल हुए। श्रीमद् भागवत पुराण के महात्म्य पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि यह ग्रंथ भारतीय सनातन एवं अध्यात्म परंपरा का महत्वपूर्ण धार्मिक ग्रंथ है। इसके श्रवण से मनुष्य को पुनर्जन्म से मुक्ति मिलती है और सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। वैदिक आचार्य के रूप में प्रकांड विद्वान पंडित राम यज्ञ उपाध्याय और अन्य पंडितों द्वारा पूरे विधि-विधान से पूजा-पाठ किया जा रहा है। यह कथा लगातार 12 नवंबर तक चलेगी। 12 नवंबर को हवन एवं पूर्णाहुति के बाद शाम चार बजे से प्रसाद वितरण और प्रीति भोज के साथ कथा का समापन किया जाएगा। आयोजक अम्बिका दूबे ने अध्यात्म एवं सनातन में श्रद्धा रखने वाले सभी श्रद्धालुओं से भागवत कथा श्रवण कर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें