गाजीपुर। स्वाट/सर्विलांस पुलिस टीम द्वारा जनपद गाजीपुर मे बड़ी कार्यवाही की गई है। सर्विलांस टीम ने गुमशुदा 51 मोबाइल फोन बरामद किया है। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 08 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बताया कि गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत सर्विलांस सेल द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए 51 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किया गया है। नए साल पर गुमशुदा मोबाइल पुनः प्राप्त करते हुए पीड़ितों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। पुलिस ने बताया कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के रहने वाले प्रदीप कुमार, रविकान्त जोशी, संतोष कुमार, अनुपन विश्वकर्मा, हवलदार यादव , विजय प्रताप, बलवन्त, शेरन अंसारी, अवनीश, सोनू यादव, गौरव कुमार, गोविन्द गुप्ता, विकास कुमार, अमजद खान, सुदर्शन, अनिल कुमार, प्रवीण चतुर्वेदी, जिआउल हक, राहुल गुप्ता, जितेन्द्र कुशवाहा, प्रशान्त कुमार, नागेन्द्र यादव , सुदर्शन बिन्द, सूर्यभान बलवन्त, इन्द्रशेन बहादुर, विक्की कुमार, सोनू वर्मा, सुमित कुमार, चन्द्रजीत, अजीत कुमार, रोहित कुमार, अमरजीत, अंकुल सरोज, अभिषेक निषाद, अनुपम सरोज, सोनम राजभर, इन्द्रजीत सरोज, हेमन्त त्रिपाठी, अश्वनी सिंह, सुशील चौरसिया, चन्द्रजीत, श्रवण यति, दिवाकर कुमार, शिवकुमार, लक्ष्मण तिवारी, लक्ष्मिना देवी, कान्ती देवी, रत्नेश कुमार, रोली, राधेश्याम कुशवाहा, गणेश प्रसाद के गुमशुदा मोबाइल बरामद किया गया है। गुमशुदा मोबाईल फोन बरामद कर आज आवेदकों को सुपुर्द किया गया। बरामद मोबाईलों की अनुमानित कीमत लगभग 8,00,000 रुपये है बताई जा रही है।
18 hours ago
खबर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित






