Breaking News

Foto

खुशी ने जीता ब्रांज

गाजीपुर। शाह फैज पब्लिक स्कूल की छात्रा ने सीबीएसई ईस्ट जोन बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल जीता। मेडल जीतने पर स्कूल के डायरेक्टर और प्रधानाचार्य ने बधाई दी। यह प्रतियोगिता वाराणसी में आयोजित हुई। जिसमें आसपास के जिलों के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। फिलहाल गाजीपुर की छात्रा के ब्रांज मेडल जीतने को लेकर खेल प्रेमियों ने बधाई दी है। वाराणसी के निजी स्कूल में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन प्रतियोगिता में ग़ाज़ीपुर शहर मियापुरा स्थित शाह फैज़ पब्लिक स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा खुशी यादव ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपने विद्यालय परिवार का नाम रोशन किया है। इस जीत को लेकर स्कूल प्रशासन और परिजनों ने खुशी जाहिर की है। मालूम हो कि इस प्रतियोगिता में ईस्ट जोन के तमाम सीबीएसई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। इस प्रतियोगिता में खुशी ने अंडर 19 बालिका वर्ग के 57 किलो भार वर्ग में अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर जीत दर्ज की है। खुशी की इस उपलब्धि पर टीम कोच देवेंद्र प्रजापति व टीम मैनेजर आमना ओबैद ने बधाई दी।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें